Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जगन्नाथ देव मंदिर मनईटांड़ में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू

Advertisement
Advertisement

महिलाओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा

Dhanbad : धनबाद के मनईटांड़ स्थित माझेरपाड़ा में बने जगन्नाथ देव मंदिर में दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 24 सितंबर को शुरू हुआ. रविवार की सुबह माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर से भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. कलश यात्रा रेलवे सिनेमा रोड होते हुए पुराना बाजार रत्नेश्वर मंदिर पहुंची. वहां पूजा-अर्चना के बाद कलश में कुएं से जल भरकर महिलाएं टेंपल रोड, मनाईटांड़ होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचीं. इसके बाद सूर्य पूजा, अग्नि स्थापन, मंदिर स्नान के बाद नगर परिक्रमा हुई. प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान जगन्नाथ मंदिर धनसार के सचिव महेश्वर रावत की देखरेख में किया जा रहा है. दूसरे दिन 25 सितंबर को सूर्य पूजा, गौपूजा, वास्तु पूजा प्राण प्रतिष्ठा, हवन के बाद नए मंदिर में प्रवेश होगा और श्रद्धालु भगवान के दर्शन-पूजन करेंगे. आयोजन को सफल बनाने में केएस बनर्जी, बुरो विश्वास, राणा चट्टराज, टनी बनर्जी  कानू विश्वास, छको दा, टुबाई बनर्जी, जयदेब दास, जय दास, बादल सरकार, अमिताभ बनर्जी, अभीक घोष, भुट्टा दा, सुकुमार मुखर्जी, गौरव मंडल आदि जुटे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/land-becomes-expensive-in-dhanbad-city-people-are-moving-towards-villages/">धनबाद

शहर में महंगी हुई जमीन, गांव की ओर रुख कर रहे लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही