Search

 
 
 

धनबाद : हरिलाजोड़ी मंदिर रंगडीह में अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति

 

बड़ी संख्या में लोगों ने पाया प्रसाद, मंदिर संचालक ने दिया सभी को धन्यवाद

Govindpur : हरिलाजोड़ी मंदिर रंगडीह में सावन पुरुषोत्तम माह पर विगत 17 जुलाई से जारी 1 माह के अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति गुरुवार 17 अगस्त को हवन एवं भंडारा के साथ हुई. बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया. मंदिर संचालक लक्ष्मी नारायण पुरी ने कहा कि सभी कीर्तन मंडलियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं के सहयोग से 1 माह तक रात और दिन अखंड संकीर्तन चलता रहा. इस दौरान प्रतिदिन भंडारा भी लगा. पूर्णाहुति के मौके पर समाजसेवी डीएन सिंह, नंदलाल अग्रवाल, मंदिर अध्यक्ष सुदन चंद्र मंडल,  संकीर्तन अध्यक्ष अजय गिरि, सचिव सुभाष गिरि, श्याम शर्मा, भवदेव सिंह, केके सिंह, शिवपूजन गोप, अशोक भारती  विनोद पाठक, विहिप अध्यक्ष विपिन मंडल, दीपक मंडल, दिलीप पांडेय, गणेश गिरि, भरत जायसवाल, शंभू भगत, कालो मंडल, रविकांत, चंद्रकांत, महेश गिरि, संजीत तुरी, विजय, चंदन, गुड्डू बबलू, कुंदन, संजय, शीतल, गुरु विशाल, राहुल गोस्वामी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही