Search

धनबाद : कलशयात्रा के साथ बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Nirsa : निरसा के शिव मंदिर आश्रम जैनरा घाघरा स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई. 501 महिलाएं माथे पर कलश लेकर धर्मपुर पहुंची और बराकर नदी से जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचीं. कलशयात्रा में पश्चिम बंगाल से आई महिला ढाक पार्टी ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. सभी अनुष्ठान गिरिडीह देव पहाड़ी के पुरोहित गौरव आनंद जी महाराज के निर्देशन में संपन्न हुए. मौके पर मंदिर निर्माता नकुल राय, भाजपा नेता मनु तिवारी, भारत स्वाभिमान न्यास के मनजीत सिंह, मधुरेन्द्र गोस्वामी, अशोक गुप्ता, अमर लोहार, मुकेश मिश्रा, सरोज यादव, मुखिया प्रतिनिधि मिलन गोराई, हीरालाल राय, राजीव तिवारी, हराधन राय, अजीत तिवारी, सुजीत तिवारी, विधान तिवारी, सुनील तिवारी, मानिक तिवारी, परिमल तिवारी, भज गोपाल तिवारी, हरिहर तिवारी, सुजीत बाउरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-champai-soren-launched-the-chief-minister-gram-gaadi-yojana/">सीएम

चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का किया शुभारंभ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp