Search

धनबाद : हिंदुओं को जातियों में बांटने की देशभर में चल रही साजिश- सुरेंद्र हरिदास

Nirsa : गोविंदपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में 15 फरवरी को कथावाचक सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने कहा कि देश में हिंदुओं को जातियों में बांटने की बड़ी साजिश चल रही है. हिंदुओं को तोड़ने और कमजोर करने के लिए दलितों व पिछड़ों को बरगलाया जा रहा है. गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है. जबकि सच्चाई यह है कि सनातन धर्म में जाति का कोई स्थान नहीं है. यदि जातिवाद रहता तो दलित समाज से आए संत रविदास क्षत्राणी मीराबाई के गुरु नहीं होते. मीराबाई को गुरु के सान्निध्य में ही श्रीकृष्ण के दर्शन हुए.

हिंदुओं को मुसलमानों से सीखने की जरूरत

हरिदास महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हिंदुओं को मुसलमानों से सीखना चाहिए. मुसलमानों में 65 से भी अधिक जातियां हैं. इसके बावजूद यदि किसी मुसलमान से उसकी जाति पूछिये, तो कहेगा कि मैं सिर्फ मुसलमान हूं.

कोयलांचल में मांस-मदिरा का चलन अधिक

हरिदास जी ने कहा कि कोयलांचल में मांस और मदिरा का चलन अधिक है. इस पर श्रीकृष्ण के प्रेम से ही नियंत्रण संभव है. संविधान और धर्मग्रंथ को जलाने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के आह्वान का भी समर्थन किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-committee-burnt-effigy-of-administration-in-protest-against-police-lathi-charge-and-arrest/">धनबाद

: पुलिस लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में समिति ने फूंका प्रशासन का पुतला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp