Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अग्निपथ के जरिए युवाओं को सिक्‍युरिटी गार्ड बनाने की साजिश- डीके सिंह

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/thieves-stole-property-worth-thousands-from-three-shops-by-breaking-into-dhanbads-bakerdam/">(Dhanbad)

जिला प्रोफेशनल कांग्रेस ने अग्नि‍पथ योजना के विरोध में 19 जून को रणधीर वर्मा चौक पर सत्याग्रह आंदोलन किया. प्रदर्शन कर नेतृत्व प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार अब सेना का भी निजीकरण करने पर तुली है. संविदा के आधार पर सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. यह योजना देश और युवाओं दोनों के हित में नहीं है. केंद्र सरकार इस योजना के तहत युवाओं को सरकारी पैसे पर ट्रेनिंग देकर उन्‍हें अडाणी व अंबानी की कंपनियों में सिक्युरिटी गार्ड बनाना चाह रही है. यदि‍ सरकार ने इस योजना को अविलंब रद्द नहीं किया, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. उन्होंने युवाओं से अग्निपथ योजना का शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील की. कहा कि आक्रोश में युवा जिस संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं वह उनकी खुद की संपत्ति है. कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना न तो युवाओं के भविष्य के लिए अच्छी है, न ही देशहित में है. कांग्रेस का अहिंसा और सत्याग्रह में विश्वास है. इसी सोच के तहत कार्यकर्ता रणधीर वर्मा चौक पर सत्‍याग्रह कर रहे हैं. उन्‍होंने सरकार से इस योजना को जल्‍द अविलंब वपास लेने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lord-jagannaths-rath-yatra-will-leave-from-jodaphatak-temple-on-july-1/">धनबाद

: जोड़ाफाटक मंदिर से 1 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्‍नाथ की रथयात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही