Search

 
 
 

धनबाद : अगर देश चलाने वाला ही गलत हो तो संविधान कुछ नहीं कर सकता- राजरत्न

 
Dhanbad : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न आंबेडकर ने कहा कि अगर देश चलाने वाला ही गलत हो, तो संविधान कुछ नहीं सकता. वह बेकार है. डॉ. आंबेडकर ने देश और यहां के लोगों के हितों को ध्यान में रख बहुत ही अच्छा संविधान बनाया. अब उस पर सवाल उठ रहे हैं. संशोधन किया जा रहा है. राजरत्न आंबेडकर 18 सितंबर को धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-essay-competition-among-the-children-of-railway-workers-on-the-nectar-festival-of-independence/">

(Dhanbad) के टाउन हॉल में बहुजन मंच की ओर से आयोजित बहुजन जागरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सवाल किया कि संविधान का वह कौन सा ऐसा आर्टिकल है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काम करने से रोक रहा है. जबकि लोकसभा, राज्यसभा, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया, न्यायालय सहित पूरा देश उनके हाथ में है. फिर वह क्यों संविधान को बदलना चाह रहे हैं.
मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी समेत देश के सभी राजनीतिक दलों के नेता जय भीम का नारा लगाते हैं. लेकिन ये लोग बाबा साहेब का जयकारा लगाना कभी नहीं चाहते. उनके फॉलोवर्स को भटकना चाहते हैं. ऐसे लोगों से बच कर रहने की जरूरत है. भाजपा और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है. अगर बाबा साहेब प्रधानमंत्री बनते तो आज देश की तस्वीर कुछ और होती.

विधायक खरीदो, सरकार बनाओ की नीति

झारखंड के वर्तमान राजनीति हालात की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा विधायक खरीदो, सरकार बनाओ की नीति पर काम कर रही है. उसकी यही मानसिकता है. महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी वैसा ही करने की साजिश चल रही है.

लोगों को जागररूक करना कार्यक्रम का उद्देश्य

राजरत्न ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान में बाबा साहेब द्वारा दिए गए हक और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना और बौद्ध धर्म को पुनर्जीवित करना है. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध, बाबा साहेब आंबेडकर व भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण और मोमबत्ती जलाकर हुई. मौके पर सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज के महिला-पुरुष शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-railways-will-take-feedback-of-officers-from-personnel-before-annual-appraisal/">

धनबाद : एनुअल अप्रेजल से पहले कर्मियों से अफसरों का फीडबैक लेगा रेलवे  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही