Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सामाजिक, आर्थिक व न्यायिक समानता को बल देता है संविधान : प्रो माणिक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  : गुरुनानक कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा "द विजन फॉर सोशल जस्टिस : प्लूरेलिज्म एंड एक्टिविटी अंडर इंडियन कांस्टीट्यूशन" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कोलकाता की सेवानिवृत शिक्षिका प्रो (डॉ) मानिक चक्रवर्ती ने कहा कि हमारा संविधान "सर्वे भवंतु सुखिन:" के सिद्धांत को परिलक्षित करता है. यह सामाजिक, आर्थिक और न्यायिक समानता को बल देता है. व्याख्यान का संचालन राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मीना मालखंडी ने किया. सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने किया. व्याख्यान को शासी निकाय के अध्यक्ष आरएस चहल ने भी संबोधित किया. डॉ नीता ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर शासी निकाय के सचिव सरदार दिलजान सिंह ग्रेवाल, प्रो अमरजीत सिंह, प्रो दीपक कुमार, प्रो नमिता कुमारी, प्रो सिमरन छाबड़ा, प्रो विश्वेश्वरी भट्टाचार्य, प्रो अर्णव सरखेल, प्रो सविता यादव, प्रो सोनू प्रसाद यादव, प्रो दलजीत सिंह, प्रो अभिषेक सिन्हा, प्रो स्नेहल गोस्वामी, प्रो पीयूष के अलावा अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही