Search

 
 
 

धनबाद : नहीं पूरा हुआ 8 लेन सड़क का निर्माण, राहगीरों का चलन-फिरना होगा हराम

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  इस बार भी बरसात में राज्य की पहली 8 लेन सड़क चलने लायक नहीं होनेवाली है. तीन साल बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है. मानसून शुरू होने ही वाला है, जबकि फिसलन वाले रास्ते पर मिट्टी मोरम डालने का काम भी शुरू नहीं हुआ है. राहगीरों को सड़क के ऊबड़-खाबड़ रास्ते, दर्जनों गड्ढों, मिट्टी का ढेर और अंधेरे का एक साथ सामना करना पड़ेगा. सबसे ज्यादा मुश्किल रात में होगी. अभी तक सड़क का 70 फीसदी निर्माण कार्य ही पूरा हो सका है. सड़क के बीच से गुजरने वाली छोटी छोटी पुलिया का निर्माण अधूरा पड़ा है. सड़क के दोनों तरफ नाले का काम भी पूरा नहीं हुआ है. जहां-तहां अतिक्रमण हटाने का काम भी शेष है.

  14 जून से बारिश शुरू होने के आसार

धनबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में 14 जून से बारिश शुरू होने का अनुमान है. इससे पहले ही निर्माणाधीन सड़क पर जल जमाव शुरू हो गया है. मेमको मोड़ और विनोद बिहारी चौक के पास पहले से जल जमाव है. आने वाले दिनों में भी सड़क पर जहां तहां बने गड्ढे में जल जमाव देखने को मिलेगा. कीचड़ भी बनेगी और गड्ढों में मिट्टी होने के कारण फिसलन बढेगी

  सड़क पर 50 से अधिक गड्ढे

कांको मठ से गोल बिल्डिंग तक सड़क पर 17 जगहों पर डायवर्सन बन रहा है. इसके लिये जमीन खोदी जा चुकी है. ऐसे 50 से अधिक गड्ढे बन गये हैं. किसी डायवर्सन का काम पूरा नहीं हुआ है. असर्फी अस्पताल के पास झोपड़ी नुमा दुकानों को भी नहीं हटाया जा सका है. अस्पताल के बाहर सड़क पर वाहनों का अतिक्रमण है. मेमको मोड़ के पास पुलिस चौकी की शिफ्टिंग भी नहीं हुई है,. जबकि साज के पदाधिकारियों का कहना है कि इसे हटाने के लिए छह माह पहले ही 10 लाख रुपये दिए जा चुके हैं.

  वर्ष 2019 में ही शुरू हुआ था काम

सड़क निर्माण का काम साज की देख रेख में जून 2019 में त्रिवेणी और शिवालय नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू किया. सब कुछ सामान्य गति आगे भी बढ़ने लगा. लेकिन दिसम्बर आते आते राज्य में सत्ता परिवर्तन हो गया. 8 लेन सड़क राजनीति की भेंट चढ़ गई. इसके बाद दो साल कोरोना के कारण काम बंद रहा. यह काम 2021 में ही पूरा होना था. लेकिन अब 2023 तक पूरे होने की उम्मीद है.

 राहगीरों का रखा जाएगा ध्यान :   मधुरेश वर्मा

साज के कार्यपालक अभियंता मधुरेश वर्मा का कहना है कि  बरसात में राहगीरों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कीचड़ वाले स्थान पर मिट्टी मोरम डालने का निर्देश कंस्ट्रक्शन कंपनियों को दे दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-two-hundred-beneficiaries-will-be-selected-in-every-block-under-the-prime-ministers-mother-vandana-yojana/">धनबाद:

 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत हर प्रखंड में चुने जाएंगे दो सौ लाभुक [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही