Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में गणेश पूजा पंडाल का निर्माण शुरू

 
Sindri : गणेश पूजा (मेला) को लेकर सिंदरी के वार्ड 55 स्थित रांगामाटी टीओपी मैदान में 22 अगस्त को पंडाल निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया. इससे पहले पंडित बंशीधर मिश्रा ने भूमिपूजन कराया. इसके बाद गणेश पूजा मेला समिति के संस्थापक अश्विनी मिश्रा उर्फ मिंटू मिश्रा ने पंडाल के लिए बांस गाड़ा. पंडाल दो लाख से बनेगा. इसी के साथ पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िला के बेथुआ डोहरी गांव निवासी मुख्य आर्टिस्ट दिनेश विश्वास ने अपने बीस कामगारों के साथ पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. संस्थापक श्री मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण दो वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन नहीं हो पाया था. इस वर्ष भव्य तरीके से गणेश पूजा व मेला का आयोजन किया जाएगा. मौके पर संस्थाप्क अश्विनी मिश्रा, महासचिव खखन पांडेय, रांगा दुबे, गुंजन सिंह, संजय सिंह, मो.  हकीम, जितेन्द्र, परमानंद झा, महेन्द्र प्रसाद, मनोज सिंह, टुन्नी सिंह, सोनू सिंह आदि थे. यह भी पढ़ें : मदन">https://lagatar.in/dhanbad-madan-mohan-singh-thakur-becomes-chairman-of-kulhi-public-durga-puja-committee/">मदन

मोहन सिंह बने ठाकुर कुल्ही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही