Dhanbad : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज की ओर आईआईटी-आइएसएम की गिरी हुई चहारदीवारी का निर्माण करने पहुंचे कामगारों को आजसू छात्र संघ ने जिलाध्यक्ष विशाल कुमार महतो के नेतृत्व में रोक दिया. विरोध करते हुए महतो ने कहा कि सर्विस लेन छोड़ कर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाए. छात्र नेता ने कहा कि कॉलेज में लगभग 11 हजार विद्यार्थी हैं, प्रतिदिन 2 से 3 हजार छात्रों का कैंपस में आना जाना होता है. ऐसे में दीवार गिरने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है. मुख्य सड़क से कॉलेज परिसर पहुंचने का रास्ता इतना संकरा है कि आगजनी होने पर कॉलेज बिल्डिंग तक दमकल का प्रवेश संभव नहीं है. इसलिए वे तय मानक के अनुसार आईआईटी सर्विस लेन के लिए कुछ जमीन छोड़ कर अपना चाहरदीवारी का निर्माण करें. साथ ही आईआईटी चहारदीवारी का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराएं. इस अवसर पर आजसू के प्रतिनिधियों ने प्राचार्य डॉ बीके सिन्हा से वार्ता की और अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि वे जल्द अपनी मांगों को लेकर आईआईटी के निदेशक से भी मिलेंगे. प्रतिनिधिमंडल में विवेक महतो, विकास कुमार, जैनुल अंसारी, आकाश महतो, दिनेश दास, गौतम धीबर, विक्की कुमार, सचिन दास, अभिषेक, रोहित, राहुल कुमार, बबलू, आदित्य महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 4 ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
धनबाद : आईआईटी की चहारदीवारी का निर्माण रोका
Last Updated: Aug 03, 2022 12:00 AM (IST)