Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई 12 अप्रैल को टाउन हॉल में हुई. जनसुनवाई में नियामक आयोग, बिजली विभाग, आम लोग और व्यवसायियों के बीच चौतरफा परिचर्चा हुई. सभी ने बिजली दर बढ़ाने से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. नियामक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने आम लोगों और व्यवसायियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सलाह दी कि वे ऑनलाइन कंप्लेन जल्द निपटाएं. मैन पावर बढ़ाकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें. उन्होंने आईटीआई पास ट्रेंड लोगों को आउटसोर्स पर बहाल कर मैन पावर की कमी दूर करने के भी निर्देश दिए.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jan-sun-log-300x178.jpeg"
alt="" width="300" height="178" /> जनसुनवाई में अपनी शिकायत रखते लोग[/caption] झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन के सचिव राजीव शर्मा ने बिजली दर वृद्धि का विरोध किया. उन्होंने पहले लोड शेडिंग, निर्बाध बिजली जैसी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि विभाग बिजली चोरी पर नियंत्रण कर ले तो लाभ में पहुंच जाएगा. इसके बाद बिजली दर बढ़ाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी. पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव अजय नारायण लाल ने कहा कि बिजली समस्या से उद्योग व्यापार का विकास रुका हुआ है. बिजली की स्थिति बहुत खराब है. पहले विभाग इन खामियों को दूर करे. इसके बाद दर बढ़ाने पर विचार करे.
प्रोफेशनल बनें अधिकारी : लॉ सदस्य
नियामक आयोग के सदस्य (लॉ) महेंद्र प्रसाद ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों की क्लास लगाते हुए कहा कि वे प्रोफेशनल बनें. पदाधिकारी सेंसिटिव तरीके से मामले का निष्पादन करें. आयोग के तकनीकी सदस्य अतुल कुमार ने बिजली विभाग द्वारा रखे गए हर बिंदु की समीक्षा की. दर बढ़ाने पर कहा कि विभाग अपने सभी खर्च पब्लिक पर नहीं डाल सकते हैं. विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप द्वारा 100 यूनिट बिजली फ्री पर दी गई दलील को खारिज करते हुए कहा कि 100 यूनिट मुफ्त बिजली आम लोगों का हक है.सभी ने एक स्वर से किया विरोध
[caption id="attachment_606564" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="178" /> जनसुनवाई में अपनी शिकायत रखते लोग[/caption] झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन के सचिव राजीव शर्मा ने बिजली दर वृद्धि का विरोध किया. उन्होंने पहले लोड शेडिंग, निर्बाध बिजली जैसी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि विभाग बिजली चोरी पर नियंत्रण कर ले तो लाभ में पहुंच जाएगा. इसके बाद बिजली दर बढ़ाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी. पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव अजय नारायण लाल ने कहा कि बिजली समस्या से उद्योग व्यापार का विकास रुका हुआ है. बिजली की स्थिति बहुत खराब है. पहले विभाग इन खामियों को दूर करे. इसके बाद दर बढ़ाने पर विचार करे.
Leave a Comment