Search

 
 
 

धनबाद: सीएम विधायकों को करा रहे शराब और मुर्गा का सेवन, विकास ठप: भाजपा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विधानसभा सत्र में संबोधन के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा तिरंगा के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने 5 सितम्बर सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन में शामिल भाजपा के जिला अध्यक्ष चद्रशेखर सिंह ने कहा कि 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया. हालांकि इसकी आवश्यकता नहीं थी. उन्होंने विशेष सत्र में विधायकों को संबोधित करते हुए तिरंगा का अपमान करने का काम किया. .उन्होंने कहा कि जब से चुनाव आयोग ने बंद लिफाफा राज्यपाल को सौंपा है, तब से मुख्यमंत्री कभी अपने विधायकों को रायपुर के रिसोर्ट में ले जाकर शराब और मुर्गा का सेवन करा रहे हैं तो कभी भोज का आयोजन कर रहे हैं. उन्हें झारखंड की जनता से कोई लेना-देना नहीं है. झारखंड में विकास कार्य पूरी तरह ठप है, कोई नई योजना नहीं दिख रही है. कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है.  लगातार हत्या चोरी डकैती की वारदात हो रही है और पुलिस प्रशासन सोया हुआ है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dyfi-celebrates-journalist-gauri-lankeshs-fifth-martyrdom-day/">धनबाद:

डीवाईएफआई ने पत्रकार गौरी लंकेश का पांचवां शहादत दिवस मनाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही