Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, दो गिरफ्तार

 
Maithon : मैथन पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मवेशियों से लदा एक कंटेनर को मैथन टोल प्लाजा के समीप पकड़ा. पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर नाशीर कमर उर्फ सोनू और खलासी शमशीर जमाल उर्फ मिनू को गिरफ्तार कर लिया है. कंटेनर पर 60 मवेशी लदे थे, जिनमें 25 गाय व 35 बैल हैं. मवेशियों को जांच के बाद कतरास गोशाला भेज दिया गया.सभी मवेशी स्वस्थ हैं. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी लदा कंटेनर बिहार से झारखंड होते बंगाल की ओर जा रहा है. इसके बाद मैथन टोल प्लाजा के समीप चेकिंग अभियान चालाकर कंटेनर को पकड़ा गया. पुलिस को देखते ही ड्राइवर व खलासी भागने लगे. उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया. मैंथन ओपी प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर ड्राइवर व खलासी को जेल भेजा जाएगा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-arrested-in-the-case-of-murder-by-giving-betel-nut/">गिरिडीह

: सुपारी देकर हत्या कराने के मामले में चार गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही