Search

धनबाद: रोड क्रॉस कर रहे वृद्ध को कंटेनर ने मारा धक्का, अस्पताल में मौत

Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) तोपचांची बाजार में मंगलवार 28 फरवरी को रोड क्रॉस कर रहे वृद्ध व्यक्ति को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी हालत में वृद्ध व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.‌ वृद्ध व्यक्ति की शिनाख्त चेतलाल महतो नरकोपी निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध तोपचांची स्थित बैंक आया था. वह माडा में कार्यरत थे. उनका पुत्र विशाल महतो अखबार विक्रेता है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद नेशनल हाइवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस पहुंची व फंसी सभी गाड़ियों को निकाल कर यातायात सामान्य बनाया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. सूचना मिलते ही तोपचांची 2 के जिला परिषद सदस्य विकास कुमार महतो अस्पताल पहुंचे व परिवार को सांत्वना दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp