Search

 
 
 

धनबाद : निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी -प्रो मोहंता

 
Dhanbad : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर डीके मोहंता ने कक्षा 11वीं व 12हवीं विज्ञान के विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व और उससे होने वाले लाभ के विषय में बताते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है. हमें छोटे-छोटे लक्ष्य लेकर बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए. इस लक्ष्य से आप न भटके इसलिए हमेशा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन लेते रहें. कार्यक्रम में प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है कि इतने बड़े वक्ता को सुनने का अवसर मिला. प्रो मोहंता ने कार्यक्रम बाद विद्यालय के भौतिक, रसायन, कंप्यूटर लैब व पुस्तकालय का निरीक्षण किया. कार्यक्रम के दौरान शंकर दयाल बुधिया ने प्रो मोहंता का स्वागत किया. मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य मनोज कुमार ने किया. कार्यक्रम में उप प्राचार्या उमा मिश्रा व शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही