Search

धनबाद : स्थायीकरण के लिए अनुबंध चिकित्सा कर्मियों ने किया सीएस ऑफिस के पास प्रदर्शन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंध चिकित्सा कर्मियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर 15 फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम के अनुबंध कर्मचारी शामिल रहे. माला देवी ने कहा कि सरकार अनुबंध कर्मचारियों के साथ सौतोला व्यवहार कर रही है. पिछले 15 वर्षों से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं. इससे परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है. करोना काल में भी इस मुद्दे को लेकर हमने आंदोलन किया था. लेकिन उस वक्त महामारी का हवाला देकर आंदोलन को समाप्त करा दिया गया. उन्होंने कहा कि नियमित कर्मियों को उनसे तीन गुना अधिक वेतन मिलता है, जबकि काम बराबर है. अंत में सिविल सर्जन से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शन में जीतेंद्र कुमार, शर्मिष्ठा चटर्जी, वीरेंद्र कुमार, चंद्रिका, मो. वकील आलम, सत्येंद्र शर्मा, रीना शर्मा वंदना कुमारी समेत अन्य अनुबंध कर्मचारी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-checkup-of-150-students-in-eye-camp-at-rs-more-college/">धनबाद

: आरएस मोर कॉलेज में नेत्र शिविर में 150 विद्यार्थियों की मुफ्त जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp