Search

 
 
 

धनबाद : गोफ में झुलसे ठेकाकर्मी की मौत, परिवार को मिला 20 लाख रुपए मुआवजा

 
Dhanbad :  बीसीसीएल लोदना एरिया की कुजामा परियोजना में कार्यरत एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के ठेकाकर्मी नंदन यादव शनिवार को गोफ में झुलस गया था. उसे इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात कर समुचित इलाज की व्यवस्था करवाई. लेकिन देर रात नंदन यादव की मौत हो गई. विधायक पूर्णिमा सिंह ने पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया और रविवार को बीसीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी के संवेदक से वार्ता कर मृतक के दो आश्रितों का नियोजन व परिवार को 20 लाख रुपये मुआवज़ा राशि अस्पताल में ही दिलवाई. साथ ही शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव बेगुसराय (बिहार) ले जाने के लिए एंबुलेंस व वाहन की व्यवस्था कराई. अस्पताल में नंदन यादव की पत्नी, पुत्र प्रिंस कुमार, पिंकेश यादव, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, मृणालकांत सिंह, रत्नेश यादव, भोला प्रसाद, विकास सिंह उर्फ शेरा, घनुआडीह ओपी के एएसआई अखिलेश सिंह, बीसीसीएल के प्रबंधक डीके सिन्हा, आउटसोर्सिंग प्रबंधन के प्रतिनिधि सौरभ कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. इधर, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने भी शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/64-police-officers-transferred-in-jharkhand-on-the-orders-of-election-commission/">चुनाव

आयोग के आदेश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही