Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: समाज कल्याण विभाग में संविदा कर्मियों की नियुक्ति होगी शीघ्र

Dhanbad: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण ईकाई व बाल कल्याण समिति में संविदा कर्मियों के चयन को लेकर शनिवार 3 जून को डीसी संदीप सिंह ने जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक की. उम्मीदवारों के चयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया. डीसी ने सभी पदों के उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर करने का निर्देश दिया. इस संबंध में समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि संविदा के आधार पर कुल 5 पदों पर 7 लोगों की नियुक्ति होगी. इसके लिए कुल 139 आवेदन प्राप्त हुए हैं. डीसी के निर्देशानुसार जल्द ही उम्मीदवारों की मेधा सूची जारी कर दी जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी बंधु कच्छप, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही