Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्थायीकरण के लिए 15 को सीएस कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे अनुबंध कर्मी

Dhanbad : एनआरएचएम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी स्थायीकरण की मांग को लेकर 15 फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन के दौरान अस्पतालों में इमरजेंसी को छोड़ बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी. अनुबंध कर्मचारी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि उनलोगों की नियुक्ति एनआरएचएम के तहत अनुबंध पर की गई थी. तब से काफी कम मानदेय पर वे समर्पित होकर कार्य करते आ रहे हैं. लेकिन सेवा नियमित करने की दिशा में सरकार ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है. सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में जिले के लगभग 175 अनुबंधन कर्मी शामिल होंगे. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन का समर्थन किया है. संघ के जिला मंत्री संजुत कुमार सहाय ने कहा कि सरकार को अनुबंध कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना ही होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही