Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ईसीएल के ग्लोबल टेंडर के विरोध में कांट्रैक्टर बैठे धरना पर

Nirsa : निरसा (Nirsa) मुगमा एरिया कांट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले ग्लोबल टेंडर का विरोध करते हुए सभी ठेकेदार सोमवार 25 जुलाई को क्षेत्रीय कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए. आंदोलनारियों का कहना है ईसीएल प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है. ग्लोबल टैंडर कर स्थानीय लोगों को काम से बेदखल कर बाहरी लोगों को टेंडर देने की मंशा प्रबंधन ने पाल रखी है. प्रबंधन की मनमानी किसी भी कीमत पर चलने नहीं दी जाएगी.

  ग्लोबल टेंडर से बाहरी लोगों का होगा वर्चस्व

ग्लोबल टेंडर लागू होने से स्थानीय कांट्रैक्टर भूखे मर जाएंगे. बाहरी लोगों का वर्चस्व कायम हो जाएगा. मरते दम तक इस कदम का विरोध किया जाएगा. 20 दिन पूर्व मुगमा एरिया कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने जीएम के नाम एक पत्र दिया था. जीएम ने जबाब भी देना या वार्ता करना भी उचित नहीं समझा. एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि अगर प्रबंधन ने मांग नहीं मानी तो मुगमा एरिया के सारे कांट्रैक्टर अनिश्चितकालीन धरना के साथ भूख हडताल तथा आत्मदाह भी करने से पीछे नही हटेंगे. कहा कि यहां के कांट्रेक्टर ग्लोबल टेंडर में हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं हैं. मुगमा एरिया में जितने भी कांट्रैक्टर है सभी छोटे छोटे काम कर गुजर-बसर कर रहे हैं.

  आंदोलनकारियों ने दी सात दिन की मोहल्ल

आंदोलनकारियों ने सात दिनों की मोहल्लत देते हुए कहा कि प्रबंधन इस समस्या पर विचार करे, अन्यथा आंदोलन तेज करने पर बाध्य होंगे. धरना देने वालों में रिंकू सिंह, अर्जुन सिंह, कमलेश सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह, सुनील प्रसाद सिंह, बीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह,  राज कुमार, यूबी सिंह, सुजीत कुमार, विजय प्रताप, मनोहर पांडे, धर्मेन्द्र साव, चुनमुन सिंह, मनीष कुमार, जोगेन्द्र सिंह, त्रिपुरारी कुमार, मेनोका मंडल, बबलू चक्र वर्ती सहित क्षेत्र के सारे कांट्रैक्टर शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-eight-colleges-of-bbmku-on-charge-only-two-permanent-principals/">धनबाद:

बीबीएमकेयू के आठ कॉलेज प्रभार पर, सिर्फ दो में स्थायी प्राचार्य [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही