Search

 
 
 

धनबाद: सीआईएसएफ के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता :  बीबी दास

 
Maithan : मैथन (Maithan) सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर 10 मार्च शुक्रवार की शाम 5 बजे मैथन स्थित सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड कार्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डीवीसी मैथन परियोजना के मुख्य अभियंता (हाइडल) बीबी दास मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और जवानों की हौसला आफजाई की. उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ का योगदान देश कभी भूल नहीं सकता है. देश के नवनिर्माण में सीआईएसएफ के जवानों की अहम भूमिका है. सीआईएसएफ के जवान अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा भाव से परिपूर्ण हैं. उन्हें जहां भी ड्यूटी दी जाती है, बखूबी निभाते हैं. समारोह में सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा उमेश कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर जे. जोसेफ, इंस्पेक्टर प्रदीप कदयान, इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसडी मुर्मू, अनंत ठाकुर, संदीप घोप, पवन कुमार पांडे, डीवीसी के संजीत कुमार सिन्हा, ए पुरकायस्थ, आरआर केसरी, लोमस कुमार सहित कई अधिकारी एवं सुरक्षा जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही