Search

 
 
 

धनबाद:  चापाकलों की मरम्मत के लिए बना कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर के बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत की कवायद शुरू कर दी गई है. इसके लिए शहर में दो नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाए गए हैं. तीन कनीय अभियंता व दो सहायक अभियंताओं की तैनाती की गई है. नियंत्रण कक्ष में शिकायतों के लिए कम्पलेन नंबर भी जारी किया गया है, जिसकी इंट्री के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. कार्यपालक अभियंता को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है. जानकारी देते हुए पीएचडी 2 के कार्यपालक अभियंता भीख राम भगत ने बताया कि चापाकलों की मरम्मत रविवार समेत अन्य छु्ट्टियों के दिन होगी. इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक काम करेगा. उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी विनोद कुमार तिवारी (7004022837) व निरंजन हांसदा ( 8825182859) के नंबर पर लोग फोन कर शिकायत दर्ज करा कर आसपास के बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत करा सकते है. उन्होंने बताया कि विनोद तिवारी धनबाद (ग्रामीण), बलियापुर, टुंडी तथा पूर्वी टुंडी अंचल के खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए शिकायत की इंट्री करेंगे तथा निरंजन हांसदा तोपचांची, बाघमारा, कतरास प्रशाखा, तेलमच्चो पानी टंकी कैंप क्षेत्र से आनेवाली शिकायतों की इंट्री करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही