Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला उद्योग में भ्रष्टाचार पर अंकुश से रुकेगा झरिया में प्रदूषण- सरयू राय

Advertisement
Advertisement

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु व प्रदूषण पर सेमिनार में जुटे पर्यावरणविद

Dhanbad : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि कोयला उद्योग में भ्रष्टाचार पर अंकुश से ही झरिया में बढ़ते प्रदूषण पर रोक संभव है. इसके लिए सबसे पहले आउट सोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से कराई जा रही कोयले की तस्करी पर रोक लगानी होगी. सरयू राय गुरुवार को झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में ग्रीन लाइफ, यूथ कॉन्सेप्ट व गैर सरकारी संस्था असर के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु व झरिया का प्रदूषण विषय पर आयोजित जागरूकता सेमिनार वायु मित्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग कंपनियां झरिया की समस्याओं के लिए मुख्य रूप से जिम्मेवार हैं. उन पर अंकुश बीसीसीएल प्रबंधन ही लगा सकता है. साथ ही झरिया की जनता व सरकारी तंत्र में भी इच्छाशक्ति होनी चाहिए. विशिष्ट अतिथि बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा व मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियां नियमों को ताक पर रख कोयला खनन व ट्रांसपोर्टिंग कर रही हैं. कोयला ट्रांसपोटिंग का सही साधन रोपवे ही था.

कार्यशैली में लाना होगा सुधार  : डॉ. प्रमोद पाठक  

मुख्य वक्ता पर्यावरणविद डॉ. प्रमोद पाठक ने कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर हम प्रदूषण को कम कर सकते हैं.आज लोग अर्थयुग में जी रहे हैं. पैसे कमाने की होड़ में लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सेमिनार में उच्च व मध्य विद्यालयों से चयनित बाल संसद के पर्यावरण मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को वायु मित्र के रूप में मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह व धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अखलाक अहमद ने किया. मौके पर झरिया बचाओ समिति के उपाध्यक्ष शिवबालक पासवान, अंकिता ज्योति, उदय कुमार सिंह, अरुण राय,  माधवी सिंह, प्रतीक वर्मा,  दिलीप चक्रवर्ती, अखिलेश सिंह,  डॉ नरेश प्रसाद,  डॉ सबा, रंजीत सिंह, नम्रता गुप्ता, मीनू गोयल, सीमा अग्रवाल, अनिल जैन आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dandiya-dance-workshop-concludes-at-surya-highland-city/">धनबाद

: सूर्या हाइलैंड सिटी में डांडिया नृत्य वर्कशॉप का समापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही