Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल ईजे एरिया के जीएम व पूर्व डिप्टी मेयर का विवाद खत्म, उत्पादन शुरू

 
Dhanbad : विस्थापितों के मुद्दे पर बीसीसएल भौरा एरिया के जीएम व पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के बीच विवाद 28 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद समाप्त हो गया. इसके साथ ही कोलियरी में दो दिनों से बंद उत्पदान शुरू हो गया है. जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर  केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार भौरा में करीब एक घंटे चली वार्ता में विस्थापितों ने प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगें रखीं. ज्यादातर मांगों पर प्रबंधन ने सहमति जताई. बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार ने कहा कि प्रबंधन ने 15 दिनों में मांगों पर अमल करने की बात कही है. अब कोई विवाद नहीं है. इसके बाद भौरा 4 ए पेंच व एएसपी कोलियरी सुदामडीह के एक्स 2 पेंच में उत्दान शुरू करा दिया गया. वहीं, दो दिनों से उत्पादन ठप रहने से बीसीसीएल को करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है. वार्ता में बलियापुर सीओ के अलावा बीसीसीएल ईजे एरिया के अधिकारी, पूर्व डिप्टी मेयर एकलब्य सिंह के समर्थक जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के सदस्य, जोड़ापोखर थाना के सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार तिवारी, सुदमडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार, आदि शामिल थे.

विस्थापितों के ये हैं मुख्य मांगें

विस्थापितों की मुख्य मांगों में भौरा 12 नंबर में रहने वाले करीब 175 परिवारों (गेर कंपनी) को भौरा गोरखुटी वाई क्वार्टर के समीप कंपनी की खाली जमीन पर बसाने, सभी लोगो का आधार कार्ड जमा होते ही अनुमोदन के लिए मुख्यालय भेजने, दो रेयातो के कागजात सीओ से जल्द जांच कराकर मुख्यालय भेजने, उक्त स्थल पर रहे रहे कर्मियों को जल्द कम्पनी आवास उपलब्ध कराने व मुआवजा देने की मांग शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/jharkhand-parents-federation-will-open-a-front-against-dhanbad-public-school/">धनबाद

पब्लिक स्कूल के खिलाफ झारखंड अभिभावक महासंघ खोलेगा मोर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही