Search

 
 
 

धनबाद : कोल बोर्ड इप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी का विवाद गहराया

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) कोल बोर्ड इप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के दो गुटों में विवाद के कारण बीसीसीएल कर्मी काफी परेशान हैं. सोसायटी के निवर्तमान सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह और कार्य समिति के अन्य सदस्यों ने सोमवार 20 जून को जगजीवन नगर स्थित को-ऑपरेटिव सोसायटी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. निवर्तमान सचिव अरविंद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि पूर्व अध्यक्ष गणेश भुईयां, समिति के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार व अब्बास मियां तथा समिति के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धनबाद प्रखंड देव शंकर प्रसाद की मिली भगत से षड्यंत्र के तहत सोसायटी कार्यालय में विगत 2 जून को ताला जड़ दिया गया. फर्जी तरीके से 4 जून को सोसायटी से 9 लाख रुपये की निकासी कर ली. वह राशि कर्मी राजेश बक्शी, चंदन कुमार पाठक, अजय कुमार सिन्हा, एसआर सिन्हा के खाते में स्थानांतरित कर गबन कर ली. इतना ही नहीं, निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची के ज्ञापांक 584 दिनांक 23 मार्च 2022 द्वारा समिति के सचिव पद से अरविंद कुमार सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य पद से मीरा देवी को निष्कासित कर रिक्त पद पर निर्वाचन कराने का आदेश ले लिया. समिति को फिर से बहाल भी कर दिया. हालांकि झारखंड उच्च न्यायालय के 20 अप्रैल को आदेश से रिक्त पद के लिए चुनाव पर रोक लगा दी गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kovid-testing-vaccination-workers-and-data-operators-adamant-on-strike/">धनबाद:

कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन कर्मी और डाटा ऑपरेटर हड़ताल पर अड़े [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही