Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी मिड्ल स्कूल में चहारदीवारी के निर्माण पर विवाद गहराया

 
Putki : पुटकी (Putki)  पुटकी मिड्ल स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण फिर विवाद में घिर गया.  धनबाद प्रखंड 20 सूत्री की टीम 17 मई बुधवार को स्कूल पहुंची व चहारदीवारी निर्माण का गुणवत्ता की जांच की. गुणवत्ता में कमी पाई गई. धनबाद प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जितेश सिंह , प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान , धनबाद प्रखंड 20 सूत्री  सदस्य शाहरुख़ खान ने की. धनबाद प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि सूचना मिली थी कि यहां मोडल स्कूल बनाया जा रहा है. मगर  निर्माण की गुणवत्ता में कमी पाई गई. कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. टीम के आने की सूचना उन्हें मिल गयी होगी तो काम बंद कर रखा है. संवेदक से दूरभाष पर बात हुई है. उन्होंने कहा कि यहां काम एसडीओ साहब द्वारा हो रहा है.  सुन कर बहुत आश्चर्य हुआ कि एसडीओ साहब काम करा रहे हैं. बाद में अपना मुंशी को भेजा.  उसे कहा गया कि पहले काम में सुधार लाइये. , आपके पास ना ही सीमेंट का रेशीओ है,  ना ही वर्कआउट की कॉपी है. किस हिसाब से काम कर रहे हैं. किसके निर्देश पर कार्य कर रहे हैं, यह बताने के लिये भी मुंशी तैयार नहीं है.  ज़ाहिर है कि काम संतोषजनक नहीं हो रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही