Search

धनबाद: बरमुड़ी घाट से बालू उठाव को लेकर विवाद, दो गुटों में बंटे ग्रामीण

Maithan :  एग्यारकुंड अंचल के बरमुड़ी घाट से बालू उठाव में विवाद हो गया है. ग्रामीण दो गुटों में बंट गये हैं. बता दें कि बरमुड़ी बालुघाट के मौजा नंबर 249 से बालू उठाव के लिए कालीपहाड़ी पूरब पंचायत को अधिकृत किया गया है. ग्रामीणों का एक गुट मौजा नंबर 250 से भी बालू उठाव करना चाहता है, जिसका विरोध दूसरा गुट कर रहा है. उनका कहना है कि मौजा नंबर 249 कालीपहाड़ी पूरब पंचायत क्षेत्र में आता है, जो बरजोर बालुघाट के नाम से जाना जाता है. मौजा नंबर 250 बरमुड़ी बालुघाट के नाम से जाना जाता है, जो मेढ़ा पंचायत क्षेत्र में आता है. ग्रामीणों ने कहा कि अंचल कार्यालय ने मौजा नंबर 249 से बालू उठाव के लिए कालीपहाड़ी पूरब पंचायत को अधिकृत किया है. लेकिन घाट का नाम गलत है. बरमुड़ी की जगह बरजोर होना चाहिए. अंचल कार्यालय की इस गलती के कारण विवाद खड़ा हो गया है. पहले गुट ने कहा कि मौजा नंबर 250 से भी बालू उठाव करेंगे. इसलिए ग्रामीण मौजा नंबर 250 में ही उद्घाटन करना चाहते थे. लेकिन ग्रामीणों के दूसरे गुट के विरोध के कारण 2 जून को बरमुड़ी बालुघाट का उद्घाटन नहीं हो सका. कालीपहाड़ी पूरब के मुखिया अजय मुर्मू ने 2 जून की शाम से लेकर देर रात तक ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. इधर मेढ़ा पंचायत के मुखिया मनोज राउत ने कहा कि अंचल कार्यालय बालूघाट का नाम सुधार कर बरजोर के नाम से आदेश निर्गत कर दे और मौजा नंबर 249 एवं 250 का सीमांकन कर दे, तो सारा विवाद समाप्त हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp