Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एमआर टीकाकरण अभियान में सहयोग करें मुखिया- बीडीओ

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले एग्यारकुंड प्रखंड में मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर बीडीओ विनोद कर्मकार ने 11 अप्रैल को क्षेत्र के मुखियाओं के साथ बैठक की. उन्होंने 12 अप्रैल से शुरू हो रहे टीकाकरण को मुखियाओं से अपने-अपने क्षेत्र में सफल बनाने की अपील की. कहा कि बुधवार से सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को टीके लगाए जाएंगे. मुखिया 15 वर्ष तक के बच्चों को सेंटर पर पहुंचाने में सहयोग करें. बैठक में मुखियाओं ने गर्मी को देखते हुए खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की. पंचायत भवनों में बिजली, इंटरनेट, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर लगाने व कर्मचारी की नियुक्ति तथा प्रज्ञा केन्द्र के लिए कमरे की व्यवस्था कराने की भी मांग उठी. बीडीओ ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि उपलब्ध करा दी गयी है, जिसे स्वच्छता से संबंधित योजनाओं को ध्यान में रखकर खर्च करना है. बैठक में बीपीओ श्रीकांत मंडल, बीपीआरओ गोपाल गोराई, कृषि पदाधिकारी बहादुर मुर्मू, समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, सभी मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-derailed-near-phusro-station-main-line-stalled/">धनबाद

: फुसरो स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, मेन लाइन ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही