Search

 
 
 

धनबाद: बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए अभिभावकों का सहयोग जरूरी : प्रिंसिपल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कार्मेल स्कूल धनबाद में केजी-1 के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुरुआत अभिभावकों के स्वागत से हुई. इसके बाद रिसोर्स पर्सन सिस्टर प्रिस्क्रा ने दीप प्रज्ज्वलित किया. प्राचार्य सिस्टर मारिया कीर्ति ने सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील की, ताकि स्कूल को और बेहतर बनाने में मदद मिल सके. सिस्टर प्रिस्क्रा ने अभिभावकों को स्कूल के मिशन, विजन और इतिहास के विषय में विस्तार से बताया. अभिभावक प्रतिनिधि शैलजा सुल्ताना ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल और अभिभावकों के बीच समन्वय बना हुआ है. इससे स्कूल का शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा, जिसका लाभ उनके बच्चों को भी मिलेगा. इस अवसर पर उप प्राचार्य सिस्टर दिशा, प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर सिस्टर श्रेया, कम्युनिटी कॉलेज कोऑर्डिनेटर सिस्टर मोनिका, केजी शिक्षिका मिस संगीता, मिस जैकलाइन, मिस अंजू और अमृता सर्राफ मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही