Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गणतंत्र दिवस समारोह में करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू हो गई है, मगर एहतियाती उपायों के साथ. 11 जनवरी बुधवार को उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समारोह की तैयारी का खाका पेश किया. उन्होंने बैठक में कोविड-19 महामारी से बचने के उपायों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने के निर्देश दिये. बैठक में कहा गया कि गणतंत्र दिवस समारोह में समाजिक दूरी पर विशेष ध्यान रखना होगा. अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने, समारोह स्थल की स्वच्छता व भीड़ भाड़ से बचने की हिदायत भी दी गई. उप विकास आयुक्त ने संवेदनशील व्यक्तियों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

   झांकियों में दिखेगी सरकारी योजनाओं की झलक

समाहरणालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्य समारोह गोल्फ ग्राउंड में होगा. समारोह में परेड के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन भी होगा. उन्होंने सभी विभाग के वरीय पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिये. कहा कि सभी विभागों की झांकी में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखनी चाहिए. परेड की सारी व्यवस्था वरीय पुलिस अधीक्षक की देख रेख में होगी.

  20 जनवरी से होगा परेड का पूर्वाभ्यास

परेड का पूर्वाभ्यास 20 से 24 जनवरी तक किया जाएगा. परेड में कोलफील्ड स्कूल की बैंड पार्टी भाग लेगी. परेड समारोह में डीएपी का 2 प्लाटून, जैप का एक, एनसीसी का एक, आरपीएसएफ,भारतीय स्काउट एवं गाइड, सीआईएसफ, सीआरपीएफ और होमगार्ड के प्लाटून शामिल होंगे.

  इन विभागों की ओर से निकाली जाएगी झांकी

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को केंद्रित करते हुए झांकी निकालने का निर्णय लिया गया. झांकी निकालनेवालों में कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, जिला उद्योग केंद्र, उत्पाद विभाग, टाटा स्टील जामाडोबा, बीसीसीएल, जिला शिक्षा अधीक्षक सर्व शिक्षा अभियान, वन विभाग, अग्निशमन विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, डीआरडीए, आईसीडीएस, जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, गव्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, कैशलेस अभियान, धनबाद नगर निगम, जेएसएलपीएस शामिल रहेंगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, निदेशक एनईपी इंदु रानी, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी सुशांत मुखर्जी, अमर प्रसाद, प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही