Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा के शिविर में 200 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-actors-of-koyalanchal-mourned-the-death-of-comedian-raju-srivastava/">(Dhanbad)

जिले के भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवारा के रूप में मना रही है. इसके तहत महावीर नगर भूदा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 21 सितंबर को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई. विधायक राज सिन्हा की पहल पर लगे इस शिविर का उद्घाटन सांसद पीएन सिंह ने किया. राज सिन्हा ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू सेवा पखवारा का समापन गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को होगा. इस दौरान जन सेवा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए. कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया. इसी का परिणाम रहा कि वैज्ञानिक बहुत कम समय में ही कोरोना की वैक्सीन तैयार करने में सफल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद-टाटानगर">https://lagatar.in/dhanbad-tatanagar-and-chakradharpur-gomo-express-trains-canceled/">धनबाद-टाटानगर

व चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस ट्रेन रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही