Search

 
 
 

धनबाद:  प्रधानमंत्री किफायती आवास योजना में निगम ने पकड़ी गड़बड़ी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नगर निगम की जांच में प्रधानमंत्री किफायती आवास योजना की गड़बड़ी सामने आई है. योजना का लाभ लेने के लिये पंचायत क्षेत्र के लोगों ने भी आवेदन डाल दिया था. स्पॉट वेरिफिकेशन के बाद मामले का राजफाश हो गया. नगर निगम के अधिकारी अब ऐसे लोगों का आवेदन रद्द करने की तैयारी कर रहे हैं. निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने बताया कि स्पॉट वेरिफिकेशन के दौरान कतरास अंचल में गड़बड़ी पकड़ी गई है. पंचायत स्तर पर आवेदन देनेवालों की फाइनल सूची आने के बाद ही उनकी संख्या का पता चलेगा. अब तक की जानकारी के अनुसार 4-5 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पंचायत में रहने के बाद भी आवेदन किया था. उन्होंने कहा कि आवास के लिए कुल मिला कर 412 आवेदन मिले थे, जिनमें 336 लोगों ने रजिस्ट्रेशन फ़ीस के रूप में 5-5 हजार रुपये जमा किये हैं. अगले दो-चार दिन में लॉटरी के जरिये फाइनल चयन किया जाएगा. ज्ञात हो कि बरमुड़ी में नगर निगम वन बीएचके के 320 आवासों का निर्माण कर रहा है. एक आवास के लिए लाभुक को3 लाख 65 हजार रुपये जमा करना होगा. राशि का भुगतान पांच किस्तो में करना है. राशि उपलब्ध नहीं होने पर लाभुक बैंक से लोन भी ले सकता है. यह योजना सिर्फ शहरी क्षेत्र के उन लोगों के लिए है, जिनका देश के किसी हिस्से में अपना पक्का मकान नहीं है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/cleanliness-campaign-launched-on-clean-station-day-in-dhanbad-railway-division/">धनबाद

रेल मंडल में “स्वच्छ स्टेशन दिवस”पर चलाया गया सफाई अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही