Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : असर्फी हॉस्पिटल व 99 बिल्डर पर निगम की गिरी गाज

Dhanbad : अवैध रूप से सड़कों पर कब्जा कर दुकान और संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार 29 अप्रैल को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. हीरक रोड़ 8 लेन सड़क पर अभियान के तहत असर्फी अस्पताल पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया. असर्फी अस्पताल के बाहर 8 लेन सड़क पर वाहन खड़ा करने तथा पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया है. हीरक रोड स्थित 99 बिल्डर और दो मार्बल दुकानों पर भी निगम की गाज गिरी है. नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि असर्फी अस्पताल पर 1 लाख, तथा दो मार्बल दुकानों पर 25 - 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बताया कि 99 बिल्डर का पेपर जांच के लिए मंगवाया गया है. बताया कि अगर 99 बिल्डर की पार्किंग नहीं होगी तो उनपर भी जुर्माना लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 8 लेन सड़क पर अवैध रूप से सड़कों का अतिक्रमण कर रखा है.  उनके खिलाफ लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही