Dhanbad : लोकसभा चुनाव में धनबाद में वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ने शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़े और गोल्फ ग्राउंड पहुंचकर हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर किया. साथ ही मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग द्वारा लगाए गए सेल्फी स्टैंड में सभी ने सेल्फी भी ली. सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू ने लोगों से कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने घर से निकलें और वोट डालकर अपना राष्ट्रीय दायित्व पूरा करें. [wpse_comments_template]
धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में निगम ने चलाया मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान
Last Updated: Mar 23, 2024 12:00 AM (IST)