Search

 
 
 

धनबाद: निगम हटाता है अतिक्रमण, टीम के जाते ही फिर हो जाते हैं काबिज

 
Dhanbad:  नगर निगम अतिक्रमण हटाता है. इधर टीम के जाते ही अतिक्रमणकारी उसी जगह पर आ धमकते हैं. अभियान का शहर के दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. शुभम संदेश में छपी खबर के बाद निगम की इनफोर्समेंट टीम बुधवार 26 अप्रैल को बरटांड स्थित मधुलिका और कावेरी स्वीटस पहुंची. टीम ने कावेरी रेस्टूरेंट के आगे रास्ते पर लगी कुर्सी-टेबल हटाने का निर्देश दिया. दुकान संचालक ने कहा सिर्फ यहीं पर अतिक्रमण दिखता है. बस डिपो के बाहर सभी दुकानें अवैध हैं. 15 फीट तक कब्जा है, उसे क्यों नहीं हटाते. तीखी बहस के बाद रास्ते से दुकानदार ने कुर्सी-टेबल हटा लिया.  लेकिन टीम के जाते ही फिर उसी रास्ते पर सजा भी दिया. मधुलिका स्वीट्स के संचालक से दुकान के कागजात मांगने पर जवाब मिला कि बार बार कागज दिखाएं. आज नहीं दिखाएंगे. निगम से क्लीनचिट मिल चुकी है. दोनों स्थानों से तीखा जवाब सुन कर टीम के सदस्य दबे पांव निकल गए. पत्रकारों से बातचीत में सिर्फ इतना कहा कि रूटीन जांच है.  अब दूसरी जगह जा रहे है. टीम में नगर प्रबंधक प्रेम प्रकाश पासवान, अनिल कुमार सहित निगम के सुरक्षा कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही