Search

 
 
 

धनबाद : निगम ने सिंदरी में लगाया कैंप, दुकानदारों से 44 हजार रुपए भाड़ा वसूला

 
Sindri : सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर धनबाद नगर निगम ने 28 जून को शहरपुरा बाजार में भाड़ा वसूली कैंप लगाया. कैंप में मौजूद निगम कर्मचारी कृष्णकांत सिंह ने दुकानदारों से दुकानों का 44 हजार रुपए किराया वसूल किया. इसके साथ ही करीब 50 दुकानदारों ने ऑनलाइन जमा करने के लिए आवेदन दिया. सिंदरी चैंबर के सचिव दीपक कुमार दीपू ने एनएससी के सभी दुकानदारों से ऑनलाइन आवेदन के लिए पिछली जमा रसीद की फोटो कॉपी के पीछे मोबाइल नंबर लिखकर अगले कैंप में जमा करने की अपील की. कैंप में चैंबर सदस्य भरत गोसाईं, संजय प्रसाद, पवन शर्मा, संजय साव, राजू अग्रवाल, जैना राय, उमाशंकर, जीतेंद्र आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-raid-in-loyabad-10-tonnes-of-illegal-coal-seized/">धनबाद

: लोयाबाद में सीआईएसएफ का छापा, 10 टन अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही