Search

 
 
 

धनबाद : शहर में जलापूर्ति, सड़क, लाइट दुरुस्‍त करे निगम- ब्रजेन्द्र  सिंह

 
Dhanbad : धनबाद शहर में जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मुद्दों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल  27 मई को नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार से मिला. कांग्रेस नेताओं ने नगर आयुक्‍त को ज्ञापन सौंपकर समस्‍याओं का जल्‍द समाधान करने की मांग की. ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने नगर आयुक्त के कार्यों की सराहना की. साथ ही शहरी क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया. उन्होंने भूली में छठ तालाब का जीर्णोद्धार, कुसुम विहार में पानी की समस्या का निराकरण, बसेरिया में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, आजाद नगर में पीसीसी सड़क का निर्माण,  हीरापुर चिल्ड्रन पार्क स्थित वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में लाइट की व्यवस्था एवं शेड का निर्माण कराने मांग की. नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया. मिलने वालों में धनबाद जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मनोज सिंह, नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा, पप्पू तिवारी, अजय पासवान, रोशन कुमार, साहिर खान, अरुण दास, आसिफ रजा शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=319070&action=edit">धनबाद

: बीसीसीएल कर्मी के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 2.5 लाख की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही