Search

धनबाद : दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद ही अतिक्रमण हटाए निगम- चंद्रप्रकाश

Katras : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी 1 जून को कतरास के पचगढ़ी बाजार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाजार में धनबाद नगर निगम की ओर से चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया. दुकानदारों ने सांसद को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि दुकान खाली कराने से उनकी कमाई का जरिया छिन गया है. उनके समक्ष घोर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. इस पर सांसद ने नगर आयुक्त से फोन पर बात की. कहा कि पीडि़त दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद ही अतिक्रमण हटाएं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा, रमेश गुप्ता, कतरास चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता, अजीत गुप्ता, कुल्लू, मंजर आलम, इंजामाम, प्रदीप गुप्ता, संजय भगत, रणधीर बर्मन आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-four-arrested-in-connection-with-robbery-from-bccl-worker-sent-to-jail/">

धनबाद : बीसीसीएल कर्मी से लूट मामले में चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp