Search

 
 
 

धनबाद: आशीर्वाद टावर अग्निकांड की जांच रिपोर्ट  निगम ने डीसी को सौंपी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  आशीर्वाद टावर में 31 जनवरी के अग्निकांड की जांच रिपोर्ट निगम के अधिकारियों ने डीसी को सौंप दी है. नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने बताया कि निगम को नक्शा, फायर एनओसी की जांच करने का जिम्मा मिला था. नक्शा में सब कुछ ठीक मिला है, फायर सेफ्टी का इंतजाम भी सभी फ्लोर पर था.  यहां तक कि घर के अंदर भी फायर सेफ्टी का प्रावधान था. आग लगने की तो आग क्यों लगी, क्या क्या गड़बड़ियां हुई, इसकी रिपोर्ट तो फोरेंसिंक टीम ही दे सकती है. ज्ञात हो कि आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में अपर समाहर्ता नंद किशोर गुप्ता भी अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंप चुके हैं.  उन्होंने अपनी रिपोर्ट में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है. डीसी 17 फरवरी को हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही