Search

 
 
 

धनबाद : गर्मी में पेयजल समस्या से निबटने को  8 नए टैंकर खरीदेगा निगम

 
Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने गर्मियों में पेयजल समस्या से निबटने की तैयारी शुरू कर दी है . समस्या वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए निगम आठ नए पानी के टैंकर की खरीदारी करेगा. इसमें पांच हजार लीटर के लिए 3 व दो हजार लीटर के पांच टैंकर शामिल हैं.इस बीच पेयजल की समस्या को लेकर नगर आयुक्त ने 27 फरवरी को बैठक बुलाई है. बैठक में विभागीय अधिकारियों व जलापूर्ति करने वाली  एजेंसियों को बुलाया गया है. मालूम हो कि इससे पहले खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए निविदा निकाल दी गई है. नगर निगम के सभी 55 वार्डों में खराब चापाकलों की सूची मांग कर उसके अनुसार करीब एक हजार खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए निविदा निकाली गई है. सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक ने बताया कि गर्मी में पेयजल की समस्या से निबटने के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार है. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-inaugurates-lays-foundation-stone-of-many-railway-projects-of-bokaro-region-online/#google_vignette">पीएम

ने बोकारो क्षेत्र की कई रेल परियोजनाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन-शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही