Search

 
 
 

धनबाद : स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत 21 तक शहर के मंदिरों की सफाई करेगा निगम

 
Amit Sinha Dhanbad : धनबाद नगर निगम स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत शहर के सभी मंदिरों व पवित्र स्थलों की सफाई के लिए अभियान चलाएगा. अभियान की शुरुआत रिवावार से हुई, जो  21 जनवरी तक चलेगा. केंद्र सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर निगम ने यह कदम उठाया है. अभियान अवधि के बाद सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की समग्र स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में सुधार करना है. इस दौरान निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों की सफाई की जाएगी. नगर प्रबंधक रणधीर वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित इस अभियान के तहत सभी मंदिरों एवं पवित्र स्थलों की साफ सफाई कराई जाएगी. इसके लिए सभी नगर प्रबंधक, सुपरवाइजर एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं. ज्ञात हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है. इसे देखते हुए ही यह अभियान चलाया जा रहा है.

क्या है इस अभियान का मकसद

भारत विश्व स्तर पर पवित्र तीर्थस्थलों की भूमि के रूप में प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध है, जिसका इतिहास भक्ति और दिव्यता पर आधारित है. देश के मंदिर और पवित्र स्थल श्रद्धालुओं को आकर्षित करते रहे हैं. ऐसे में धार्मिक व पवित्र स्थलों  को साफ और कचरा मुक्त रखना जरूरी है. मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों का कचरा प्रबंधन भारत की भावना का मूल है. इसे बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्वच्छ तीर्थअभियान की घोषणा की है.  यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-op-siege-against-coal-and-diesel-thieves/">धनबाद

: कोयला व डीजल चोरों के खिलाफ मैथन ओपी का घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही