Search

धनबाद: पंपू तालाब की अतिक्रमित जमीन पर चला निगम का बुलडोजर

Dhanbad: शहर के पॉलिटेक्निक रोड में पंपू तालाब की जमीन का अतिक्रमण कर विवाह भवन, खटाल और दुकान चलाने वालों के खिलाफ नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार 29 मई को अभियान चलाया गया. नगर की टीम ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण और नाले से अतिक्रमण हटाया. नगर आयुक्त ने बताया कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण करना कानून अपराध है. ऐसे सभी लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी. हाउसिंग कालोनी, जयप्रकाश नगर, झाड़ूडीह आदि जगहोंसे आने वाले नाले के पानी को रोक कर एक व्यक्ति ने विवाह भवन की ओर जाने का रास्ता बना लिया था. इसके बाद लोगों के घरों में नाला का पानी घुस रहा था.  उसे हटा दिया गया है. खटाल वालों को भी जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई है. साथ ही कुछ अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया है. उन्होंने कहा कि यह तालाब 60 एकड़ में फैला है, जो अभी रेलवे के अधीन है. भारत सरकार से इसके जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिल गई है. अमृत योजना के तहत इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा. उन्होंने अपने कर्मियों को भी फटकार लगाई. कहा कि तुम्हीं लोगों की मिलीभगत से अतिक्रमण होता है. दुबारा ऐसी गड़बड़ी मिली तो तुमलोगों को सस्पेंड करूंगा. हालांकि नगर आयुक्त को कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना बड़ा. मौके पर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस, नगर प्रबंधक कुणाल सिंह, रणधीर सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp