Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निगम की टीम ने पुराना बाजार में दर्जनों दुकानें तोड़ी

अतिक्रमण हटाओ अभियान रहेगा जारी : अनिल कुमार

Dhanbad: नगर निगम की टीम ने शनिवार 17 जून को पुराना बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. नाले का अतिक्रमण कर स्थायी रूप से बनी दुकानों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पहले सभी दुकानदारों को सूचना दी गई थी.  बावजूद नाले पर दुकान चलाई जा रही थी. इसीलिए आज कार्रवाई की गई है. दुबारा दुकान लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा. उन्होंने बताया कि नाले का अतिक्रमण होने के कारण सफाई कार्य बाधित होता है.  बाजार में जल जमाव की समस्या आती है. इसीलिए शहर के सभी नालों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. नाले की सफाई भी हो रही है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही