Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निगम की टीम ने सड़क के किनारे स्थायी दुकानों को किया ध्वस्त

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सड़क को अतिक्रमण कर स्थायी रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की. टीम ने रणधीर वर्मा चौक से पुलिस लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क किनारे से गुमटी, बांस बल्ली व चूल्हों को ध्वस्त कर दिया और अपने साथ ले गई. अभियान का नेतृत्व सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. आज 19 मई को भी एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है. उन्होंने कहा कि  कुछ लोग ठेले की आड़ में स्थायी रूप से होटल चला रहे थे.  दो बड़े बड़े चूल्हे भी बना रखे थे. सभी को नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने कहा की स्थायी रूप से दुकान लगाने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी. दुबारा कोई ऐसा करेगा भी तो पुन: कार्रवाई होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही