Search

 
 
 

धनबाद : निगम की टीम ने शहर के सदर बाजार से जब्त की 40 किलो प्लास्टिक

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) नगर निगम की टीम ने शुक्रवार 22 जुलाई को शहर के रांगाटांड़, सदर बाजार में अभियान चला कर लगभग 40 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं थर्मोकोल की सामग्री जब्त की. निगम की छापामारी देख दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया. कई दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही प्लास्टिक की सामग्री को ठिकाने लगा दिए. टीम का नेतृत्व कर रहे नगर प्रबंधक प्रेम प्रकाश व फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक दर्जन दुकानों में आज छपामारी की गई है. प्रतिबंधित सामग्री जब्त करने के साथ दुकानदारों से 500-500 रुपया जुर्माना भी लिया गया है. शंकर मॉल में ईयर बर्ड, स्ट्रोक पाइप, प्लास्टिक का झालर मिला, कुछ होलसेल दुकानों में थर्माकोल की सामग्री व पॉलिथीन भी मिला है. बसंत स्वीट्स में सिंगल यूज प्लास्टिक, 200 पैकेट स्ट्रोक पाइप मिली है. सभी जब्त सामग्री को निगम लाया गया. नगर प्रबंधक ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. जब तक शहर में प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं हो जाता, अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही