Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नगर आयुक्त सह झमाडा के एमडी सतेंद्र कुमार की शह पर कर्मी धरना दे रहे हैं. धरनास्थल पर लंगर चल रहा है, जहां धरना दे रहे कर्मियों के बीच सुस्वादु भोजन परोसा जा रहा है. इधर शहर में गंदगी फैल रही है और लोग दांतों तले उंगली दबा कर इस आंदोलन का नजारा देख रहे हैं. गुरुवार को भी झमाडा कर्मियों के बीस आश्रितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निगम कार्यालय के बाहर निगम कर्मियों का धरना जारी रहा. धरनार्थियों के भोजन के लिए निगम की एजेंसियों की ओर से दाल, चावल का भी प्रबंध हुआ. इधर टैक्स काउंटर, जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर सहित ज्यादातर विभाग बंद रहे. लेकिन नगर आयुक्त अपनी फाइलों में व्यस्त नजर आये. कुछ कर्मी भी उनके काम में हाथ बंटाते मिले और कुछ कार्यालय में बैठकर झमाडा कर्मियों के आश्रितों और मीडिया कर्मियों पर भड़ास निकालने में अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे थे. काम से आए कई लोग निगम के गेट से वापस जाते भी मिले. सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ठप रही.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/gandgi-1-300x191.jpeg"
alt="" width="300" height="191" /> सड़क पर फैली गंदगी[/caption] निगम कर्मियों के धरने के कारण हाट, बाजार, चौक चोराहे के साथ गली मुहल्लो में गंदगी का अंबार लग गया है. जानवर कचरों के ढेर को सड़क और नालियों में फैला रहे हैं. इससे निगम के कर धारकों का गुस्सा बढ़ने लगा है.
जितना दिन धरना चलेगा, उसका भी पैसा मिलेगा
धरना पर बैठे वार्ड 9 के एक सफाई कर्मी ने कहा दो दिन से उसकी हजारी नहीं बन रहा है, पहले हर दिन सुपरवाइजर के साथ हमारा फोटो खिंचा जाता था, लेकिन अभी सिर्फ सुबह 10 बजे से यहाँ बैठाया जा रहा है. नगर आयुक्त और झमाडा कर्मियों के आश्रितों की लड़ाई में हमलोग बेकार के पिसा रहे है. दिनभर धरना पर बैठने और लंगर छकने के अलावा कोई काम नहीं है. कहा कि वे लोग डेली वेजेज वाले मजदूर हैं. पता नही इधर का हाजिरी देगा या नहीं. वार्ड 11 के सफाई कर्मी ने बताया कि सुपरवाइजर तो बोला है, हाजिरी नहीं कटेगी. जितना दिन धरना चलेगा, उसका भी पैसा मिलेगा. आगे क्या करेगा उसका पता नहीं.वार्डों में गंदगी का अंबार
[caption id="attachment_550069" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="191" /> सड़क पर फैली गंदगी[/caption] निगम कर्मियों के धरने के कारण हाट, बाजार, चौक चोराहे के साथ गली मुहल्लो में गंदगी का अंबार लग गया है. जानवर कचरों के ढेर को सड़क और नालियों में फैला रहे हैं. इससे निगम के कर धारकों का गुस्सा बढ़ने लगा है.
Leave a Comment