Search

धनबाद:  ग्रेड-4 में प्रोन्नति के लिए 21 अप्रैल को होगी काउंसिलिंग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विज्ञान, कला, भाषा विषय के ग्रेड-4 के पद पर प्रोन्नति के लिए 21 अप्रैल को शिक्षक-शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग की जाएगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने बताया कि ग्रेड 4 (विज्ञान, कला, भाषा) के पद पर प्रोन्नति के लिए 21 अप्रैल को बीएसएस बालवाड़ी मध्य विद्यालय, धनबाद में सुबह 9:00 से काउंसिलिंग निर्धारित है. उन्होंने कहा कि ग्रेड-4 की वरीयता सूची के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को अपने शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों (मैट्रिक, इंटर, स्नातक एवं प्रशिक्षण) की मूल प्रति एवं एक सेट फोटो कॉपी के साथ बीएसएस बालवाड़ी मध्य विद्यालय, धनबाद में 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे उपस्थित होने के लिए कहा गया है. बता दें कि शिक्षकों की ग्रेड-4 में प्रोन्नति का मामला लगभग दो दशक से लटका हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp