Search

 
 
 

धनबाद : बिल्किस बानो मामला व छात्र मेघवाल की हत्या से देश शर्मसार- आनंद महतो

 
Dhanbad : केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के विरोध में मार्क्सवादी समन्वय समिति ने 24 अगस्त को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/tender-put-for-55-schemes-of-road-drain-in-dhanbad-municipal-corporation/">(Dhanbad)

के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. बिल्किस बानो मामला, छात्र इंद्र मेघवाल की हत्या व बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की गई. मासस के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक आनंद महतो ने  कहा कि गुजरात दंगों में जघन्य अपराध करने और बिल्किस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म व 7 लोगों की हत्या करने के 11 अपराधियों को रिहाई की निंदा की. साथ ही राजस्थान के दलित छात्र इंद्र मेघवाल की शिक्षक की पिटाई से हुई मौत की भी निंदा की. कहा कि ऐसी घटनाओं से पूरा देश शर्मसार हुआ. सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करे. उन्होंने पीएम मोदी पर जुमलेबाजी और आश्वासन के बल पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी और शाह की सरकार देश को कॉरर्पोरेट गुलामी की ओर धकेल रही है. महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है .धरना में मुख्य रूप से सुभाष चटर्जी, मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, रुस्तम अंसारी, मोहम्मद अख्तर,  विश्वजीत राय, राणा चटराज, नरेश पासवान, भगत राम महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ganeshotsav-will-be-celebrated-in-the-city-on-31st-preparations-are-being-made-in-full-swing/">धनबाद

: शहर में 31 को मनेगा गणेशोत्सव, जोर-शोर से हो रही तैयारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही