Search

 
 
 

धनबाद:  देश महंगाई से कर रहा है त्राहि त्राहि: जलेश्वर महतो

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  महंगाई के खिलाफ प्रखंड कांग्रेस द्वारा इंदिरा चौक पर चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहा है. महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है. देश विचारों व संविधान के रास्ते पर चलता है ना की धार्मिक उन्माद या अराजकता के रास्ते से. केंद्र सरकार की कृपा पर कुछ पूंजीपतियों की पूंजी लाखों गुणा बढ़ गई है, जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है. प्रधानमंत्री ने देश के युवा बेरोजगारों से जो वादा किया था, वह जुमला साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी खुद को ठगा महसूस कर रही है. वहीं जीएसटी के नाम पर खाने की चीजों पर टैक्स लगाना सरकार की आर्थिक व्यवस्था की पोल खोल रहा है. देश के इतिहास में कभी खाने की चीजों पर टैक्स नहीं लगाया गया था, मगर भाजपा की सरकार में कुछ भी संभव है. आजादी के बाद कांग्रेस में देश की अर्थ व्यवस्था को संभालने के लिए जिस तरह लोक उपक्रमों की स्थापना की, उसे सजाया, संवारा आज उन सभी को केंद्र सरकार बेचकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है. जलेश्वर महतो ने कहा कि देश में एक मात्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार को नीतियों का विरोध करने में लगे हैं तो उनको ईडी का भय दिखाया जा रहा है. कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बिना डरे देशहित के लिए कुछ भी करने को तैयार है. इस मौके पर चौपाल को धनेश्वर ठाकुर, लगनदेव यादव, डा. अंबिका सिंह, मिश्री लाल, पिंटू पाठक, विनोद बेलदार आदि ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-alkadiha-police-caught-illegal-sand-laden-tractor-driver-arrested/">धनबाद:

अलकड़ीहा पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही