Search

धनबाद: मोदी के कार्यकाल में देश का मान, सम्मान व स्वाभिमान बढ़ा : दीपक प्रकाश

Nirsa : देश के गरीबों की दुआ नरेंद्र मोदी के साथ है. विगत नो वर्षों के कार्यकाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसी हजारों योजनाओं का संचालन किया है, जिसका सीधा संबंध आम जनमानस के जीवन से है. इसलिए देश की जनता एक बार फिर मोदी की सरकार केंद्र में बनायेगी. मोदी के कार्यकाल में देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है. उपरोक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रंगगडीह में आयोजित धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत वर्णन किया. उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान, आजीवन सहयोग निधि एवं बूथ सशक्तीकरण का काम युद्ध स्तर पर करना है. तीस मई से तीस जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि देश की जनता दो हजार चौबीस में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है. झारखंड की सभी चौदह लोकसभा सीटों पर भाजपा विजयी होगी. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड की सरकार भरष्टाचार को बढ़ावा देने वाली है. प्रखंड, अंचल से लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में लूट मची है. अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा  ने कार्यक्रमों का वृत रखा एवं स्वागत भाषण दिया. बैठक को प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, गिरीडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, आजीवन सहयोग निधि के प्रमंडलीय संयोजक संजीव अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज महतो वाजपेयी, सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी आदि ने सम्बोधित किया. संचालन जिला महामंत्री निताय रजवार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सह महाजनसंपर्क अभियान के संयोजक जयप्रकाश सिंह ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp